Wednesday 7 October 2015

Lyrics: एक बूँद रुमानियत की...!!

Bhigi zulf se wo bhiga ehsaas tapka hai..
Gardan ko chumte huye teri peeth pe bikhra hai..
Bhigo ke tere ang aur libaas ko..
Mere hi imaan mein sharaarat ko ghola hai..!

Hataa dun libaas ya chum lun us boond ko..
Ya chum kar tumhe jala dun us boond ko..
Bagawaat ki raah pe wo qaafir,
Badi besharmi se teri kamar ko oar pighla hai..!

Apni harkaton ko aaj tum thahar jaane do..
Is nasheman ko aaj wahin sawanr jaane do..
Karib aakar gunaahon ke bahaane,
Us qatre mein aaj maine rumaaniyat ko ghola hai..!

भीगी ज़ुल्फ़ से वो भीगा एहसास है..
गर्दन को चूमते हुए तेरी पीठ पे बिखरा है..
भिगो के तेरे अँग और लिबास को,
मेरे ही ईमान में शरारत को घोला है..!

हटा दूँ लिबास या चूम लूँ उस बूँद को..
या चूम कर तुम्हे, जला दूँ उस बूँद को..
बगावत की राह पे वो क़ाफ़िर,
बड़ी बेशर्मी से तेरी कमर की ओर पिघला है..!

अपनी हरकतों को आज तुम ठहर जाने दो..
इस नशेमन को आज, वहीँ सवँर जाने दो..
करीब आकर गुनाहों के बहाने,
उस कतरे में आज मैंने रुमानियत को घोला है..!

©Abhilekh
#Abhilekh

Tuesday 6 October 2015

Pre tuned Lyric... इश्क़ क्या है...

Try this on song's tune: Khubsurat hai wo itna.. Movie: Rog.
Ishq kya marz hai aur kyu hai..
Kaha nahi jata..
Qaid mein iske kyu sab hain..
Kaha nahi jata..
Ishq fitur hai ye jaante hain ham lekin..
Bina uljhe isse raha nahi jata..!
Wo jo gum hokar bhi hai mujhme..
Kyu wo dikhta nahi..
Har khayaalon mein wo gusum hai..
Kuch kyu kahta nahi..
Kore kaagaz pe bhi likh ke, kaha nhi jata..
Aur bina lik'khe is dil ko, raha nahi jata..!!

इश्क़ क्या मर्ज़ है और क्यूँ है.. कहा नहीं जाता...
क़ैद में इसके क्यूँ सब है.. कहा नहीं जाता...
इश्क़ फितूर है ये जानते हैं हम लेकिन..
बिना उलझे इस से रहा नहीं जाता..!
वो जो गुम होकर भी है मुझमें..क्यूँ वो दिखता नहीं..
हर ख्यालों में वो गुमसुम है.. कुछ क्यूँ कहता नहीं..
कोरे कागज़ पे भी लिख के, कहा नहीं जाता..
और बिना लिखे इस दिल को, रहा नहीं जाता..!!
#Abhilekh

Saturday 3 October 2015

Lyrics: रुमानियत!!

तू घुल चुकी थी साँसों में..
और मैं तुझपे सराबोर था...

शबनमी जिस्म थी तर-ब-तर..
और रुमानियत का आलम पुरज़ोर था...!

मैं पीता रहा तुझे क़तरा क़तरा..
तेरी हर घूँट में दबा सा शोर था...
जिस्म की सर्द रातें लिपटी रही..
साँसों की गर्मी से रागों में एक भोर था...!

तू पिघल कर बिस्तर सी रही..
और मैं तुझ में गुमशुदा हर ओर था...
अंगड़ाई की पहली पहर ली तुमने..
और लबों में ज़िन्दगी दबाये मोहब्बत मेरी ओर था।

©Abhilekh
#Abhilekh

Wednesday 30 September 2015

Lyrics: Tera Hona Chaahta Hun...!!

Tere saath us manzar ko jinaa chahata hun...
Na Koi lamha, na koi mauka...
puri zindagi chahta hun..!

Tu lipat ja mujhse ya ghul ja mujhme..
Na koi katra, na samandar....
tujhe pura pina chahta hun..!

Hai waqt bahut lekin zindagi kam...
Na koi rishta na silsila...
tujhme khud ko khona chahta hun..!

Mohabbat hai aur qayaamat tak rahegi..
Na koi rang na koi zarra...
tujhko apna jahaan banaana chahta hun..!

Kisi but ka mai aadi qatai nahi...
Na koi jism na koi rooh...
Fir bhi apni duaon mein,
Tujhe padhna chahta hun...!!

©Abhilekh
#Abhilekh

Friday 12 June 2015

4 // गूँज an anthology

4

4 पल की ज़िन्दगी का सफ़र,
4 पैरों की चारपाई से शुरू होती है...
और, 4 काँधों पर ख़त्म होती है।

4 कोनों से बनी यह दुनिया,
4 दीवारों में सिमटी होती है...
और, 4 इंसानों के बीच बँटी होती है।

4 पल की ज़िन्दगी में,
4 ख़याल बेचैन करते है..
क्यूँकी, 4 रिश्तों में ज़िन्दगी उलझी होती है।

4 धर्म के आडम्बर में
4 दुनिया उलझी पड़ी है...
क्यूँकी, 4 इंसानों  में एक लहू की कमी होती है।

अगर यह गिनती बढ़ भी जाए तो क्या होगा..
और अगर कम भी हो जाये तो क्या बदलेगा..
.... सिर्फ एक नया कोलाहल ही होगा।।

#Abhilekh

Thursday 11 June 2015

Smartphone // गूँज an anthology

Smartphone

Smartphone सी आदतें इंसान की हो गयी,
एक ऊँगली की कुरेद से कितनी परतें खुल गयी।

Apps की गलियों में गुम है कितने ख़याल,
बेवजह रिश्तों की अहमियत परतों में गुम हो गयी।

वक़्त सा बेपरवाह है animated wallpaper,
फिर भी निरंतरता में उसकी दुनिया है सिमट गयी।

हाथों में पूरा जहाँ लिए घूमता हूँ अकेला,
Chat apps की व्यस्तता मेरी ज़िन्दगी हो गयी।

अब हर मौके पर रिश्ते अपनी नीयत बदलते है,
क्यूँकी Updated version की सबको लत लग गयी।

जहाँ का शोर अब मुझे क़तई नही काटता,
क्यूँकी mp3/avi से दुनिया मेरी रंगीन हो गयी।

हर smartphone का अपना ही दौर है,
क्यूँकी इंसानों की औक़ात अब हाथों में आ गयी।

#abhilekh

Tuesday 9 June 2015

ख़ामोशी // गूँज an anthology

ख़ामोशी।

कुछ बुतों में रूह को डालकर,
ख़ुदा ने जहाँ में इंसान को बना दिया।
लेकिन बदलते वक़्त में...
इंसान ने लिबास को पहचान बना लिया।
शायद इसलिए... रूह तो वही रह गयी,
लेकिन इंसानियत की रँगत बदल गयी।

अब बिन कपड़ों के वह बेशर्म है,
और कपड़ों में ढकी पूरी शर्म है।
अब फ़रेब भी करें तो कपड़े बदल लें...
और खून भी करें तो फ़ौरन उसे धो लें।
आज ख़ुदा... ख़ुद से शर्मसार है,
क्यूँकी उसकी ही बनायी दुनिया तार-तार है।

ख़ुदा की दुहाई अब बाज़ार में खुला धंधा है,
क्यूँकी इंसान बिन समझे अब धर्म में अँधा है।
कब्रिस्तान के सन्नाटों में भी...
इंसानों का ही शोरगुल सुनता हूँ।
एक लम्बी ख़ामोशी के लिए...अब,
ख़ुदा से एक जलज़ले की दुआ करता हूँ।

#abhilekh

About Me

My photo
India
I share content and solutions for mental wellness at workplace! After spending a couple of decade in Retail Industry and Content writing, I am still writing! A Freelance Professional Copywriter, who is also an Author. If you are reading this, do leave your comments. Connect for paid projects. ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ Yahan wo har baat hai jisey aap sunne ke bajaye padhna pasand karte hain. Aapka saath milega toh har shabd ko ek manzil mil jayegi!